PropellerAds

बाल बाल बचे मुखिया जी, शराब से लदी टेम्पो ने मारी ठोकर

मधवापुर (मधुबनी): एक तरफ सूबे में आंशिक शराबबंदी लागू करने पर महागठबंधन के मुखिया नीतीश कुमार अपनी पीठ आप ही थपथपा रहे हैं,  वहीं सूबे में शराब बंदी को लगभग 1 वर्ष हो गए लेकिन बेखौफ अपराधी / तस्कर सीना तान कर अपराध व शराब की तस्करी कर रहे है। ताजा मामला मधवापुर प्रखंड क्षेत्र के वासुकी बिहारी दक्षिणी पंचायत के ब्रह्मपुरी गांव की है जहाँ शराब से लदी टेम्पो ने बासुकी बिहारी (द.) के मुखिया अमरेंद्र कुमार राय को ठोकर मार घायल कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से टेम्पो व चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। मौके पर मौजूद मुखिया व ग्रामीणों ने बताया कि शराब बंदी के वाबजूद शराब माफिया नेपाल से भारी मात्रा में शराब ला कर  बेचते है, और प्रशाशन को इसकी खबर तक नहीं मिलती है।  वहीँ भाजपा नेता देवानन्द मिश्र सुमन ने बताया कि नीतीश कुमार कानून के राज की बात करते हैं मगर हालत यह है कि लालू प्रसाद की गोद में बैठ कर मुखिया बने नीतीश कुमार बेबस हैं। कुछ कर नहीं सकते तो कम से कम कानून का राज का दावा तो न करें नीतीश बाबू, उसका खोखलापन जाहिर हो चुका है जनता के सामने व सरकार पूरी तरह विफल दिख रही है शराब माफियो को पकड़ने में। मुखिया ने बताया कि मामले की जानकारी मधवापुर पुलिस को दे दी गयी है। 
Share on Google Plus

About Unknown

0 comments:

Post a Comment