दरअसल, फरहान रंजित तिवारी के साथ आनेवाली फिल्म लखनऊ सेंट्रल में भोजपुरी स्ट्रगलिंग सिंगर का किरदार निभा रहे हैं जो मनोज तिवारी के बहुत बड़े फैन है। अपने इस किरदार को और रियल बनाने के लिए फरहान मनोज तिवारी की फिल्में और कई भोजपुरी फ़िल्मों को देख रहे हैं जिससे वो भोजपुरी भाषा और उनका स्टाइल सीख रहे हैं।
फरहान के स्पोकपर्सन का कहना है कि फरहान सप्ताह भर में भोजपुरी फिल्में, बांके बिहारी एम् एल ऐ (2007), धमाल कयला राजा(2011), हमार देवदास (2012) और ससुरा बड़ा पइसावाला(2004) देख चुकें हैं। फिल्म लखनऊ सेंट्रल की रिलीज़ डेट अब तक तय नहीं हुई है मगर, मेकर्स इसकी घोषणा जल्द ही करने वाली है।

0 comments:
Post a Comment