PropellerAds

पर्वों को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

फोटो :- बेनीपट्टी थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में शामिल एसएचओ एचआर साह व जनप्रतिनिधि
चैती दूर्गा पूजनोत्सव, छठ व रामनवमी पर्व को लेकर स्थानीय थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक सह बेनीपपुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी एसएचओ हरेराम साह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें पर्वो के लेकर थाना क्षेत्रों में विधि व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने पर विस्तारपूर्वक चरचा की गयी. इस दौरान पुलिस निरीक्षक सह एसएचओ श्री साह ने कहा कि क्षेत्र में शांति बनाये रखने में आप सभी प्रशासन को सहयोग दें. बिना अनुमति के पूजा के दौरान किसी प्रकार का जूलूश निकाले जाने की मनाही रहेगी. रात दस बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग प्रतिबंधित रहेगा. पूजा समापन पर विसर्जन यात्रा अपने निर्धारित रुट से किया जा सकेगा. पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने पर पुलिस विशेष रुप से चौकसी करेगी. वहीं सार्वजनिक स्थलों पर अनावश्यक मजमें लगाकर विधिव्यवस्था बाधित न किया जा सके, इसके लिये आम लोगों को आप सभी के द्वारा भी प्रेरित किये जाने की जरुरत है. उन्होंने यह भी कहा कि हर हाल में सामाजिक सौहार्द बनाये रखने में सभी जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि प्रशासन को सहयोग देंगे. मौके पर जिप सदस्या खुश्बू कुमारी, जदयू के धर्मेंद्र साह, कन्हैया चौधरी व नमोनाथ झा समेत अन्य लोग भी मौजूद थे.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment