फोटो :- बेनीपट्टी पुलिस निरीक्षक कार्यालय में एसएचओ के साथ बैठक करते एएसपी एके पांडेय व मौजूद थानाध्यक्ष
अनुमंडल मुख्यालय स्थित पुलिस निरीक्षक कार्यालय परिसर में चैती दूर्गा पूजा, छठ व रामनवमी समेत अन्य पर्व को लेकर मधुबनी एएसपी एके पांडेय ने सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक की. बैठक में एसएपी श्री पांडेय ने कहा कि पर्व के दौरान सभी थाना अध्यक्ष विशेष रुप से निगरानी करने व शांति व विधि व्यवस्था कायम रखने का काम करेंगे. किसी भी सूरत में माहौल बिगड़ने की नौबत नही आये, इसके लिये खास तौर पर ध्यान देने की आवश्यकता है. वहीं उन्होंने पर्व के दौरान निकाले जाने वाले जूलूश आदि पर गहन निगरानी करने की जरुरत है. पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों के द्वारा विधि व्यवस्था भंग करने की कोशिश की जा सकती है. इसको लेकर एहतियातन के तौर पर सजग रहने की भी जरुरत है. बैठक के दौरान उन्होंने सभी एसआर व ननएसआर कांड की समीक्षा की और अभिलेखों का अद्यतन संधारण किये जाने का निर्देश भी दिया. वहीं लूट, फिरारी, डकैती, अपहरण, बैंक लूट व संगीन मामलों को त्वरित गति से अनुसंधान पूरा करने की भी बात कही. वहीं एएसपी श्री पांडेय ने लंबित सभी कांडों का अनुसंधान शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया और कोताही बरतनेवाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई किये जाने की हिदायत भी दी. साथ ही सभी थानाध्यक्षों से अपने-अपने थाना परिसर में शांति समिति की बैठक करने का निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्रों में सघन गश्ती सुनिश्चित किये जायें. मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा, पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी एसएचओ हरेराम साह, अरेर एसएचओ किशोर कुणाल झा, पतौना ओपी अध्यक्ष हनुमान चौधरी, खिरहर एसएचओ विक्रम झा, औंसी ओपीध्यक्ष मो. साजिद आलम, विस्फी एसएचओ अमित कुमार, साहरघाट एसएचओ प्रेमलाल पासवान, मधवापुर के अशोक कुमार व हरलाखी थानाध्यक्ष संजय कुमार मौजूद थे.


0 comments:
Post a Comment