फोटो :- बेनीपट्टी पीएचसी में पोलियो की दवा पिलाते एसडीएम राजेश परिमल
प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी परिसर में रविवार की सुबह बेनीपट्टी एसडीएम राजेश परिमल ने नवजात पांच बच्चों को पोलियों की दो बूंद दवा पिलाकर छह दिनों तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की. इस दौरान एसडीएम श्री परिमल ने बताया कि पोलियो एक गंभीर व घातक बिमारी है. इसके बचाव के लिए देश भर में पोलियो अभियान चलाया जा रहा है. 02 से चलनेवाले इस अभियान में सभी स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मियों व पोलियोकर्मियों को 0 से 5 साल तक के सभी बच्चों को दवा पिलाये जाने को निर्देशित किया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा छुट गया तो पोलियो चक्र टुट गया के अवधारणा को ध्यान में रखते हुए हर नवजात बच्चों के साथ 0 से 5 साल तक के बच्चों को उक्त दवा से आच्छादित किये जाने का निर्देश दिया गया है. कोताही बरतनेवाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई किये जाने की चेतावनी भी दी गयी. साथ ही एसडीएम श्री परिमल ने पोलियोकर्मियों की सराहना करते हुए यह भी कहा कि पोलियोकर्मियों की कर्मठता के कारण यह अभियान सफल हुआ है, लिहाजा भारत अब पोलियोमुक्त राष्ट्र होने के करीब पहुंच चुका है. वहीं प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डा. आरके सिंह ने बताया कि पोलियो चक्र की सफलता के लिए 53 सुपरवाइजर लगाये गये हैं, जो दलकर्मियों के द्वारा चलाये जा ाहे पोलियो अभियान का पर्यवेक्षण करने का काम करेंगे. डोर टू डोर दवा पिलानेवाले 155 दलकर्मी, ट्रांजिट विंदूओं पर दलकर्मियों व 11 मोबाईल पोलियोकर्मी को लगाया गया है. वहीं 11 डीपो व 5 ड्रापिंग केंद्र की भी व्यवस्था की गयी है. मौके पर डा. एसएन झा, डा पीएन झा, हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन, पोलियो नोडल अरविंद चौधरी, बीसीएम सत्येंद्र प्रसाद व लिपिक इंद्रदेव प्रसाद कंठ समेत अन्य लोग भी मौजूद थे.


0 comments:
Post a Comment