अरेड़ थाना क्षेत्र के चंपा गांव से अरेड़ थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार चंपा गांव निवासी राजू यादव पर मधुबनी महिला थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज था और आरोपित पिछले कई माह से फरार चल रहा था. पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर एसएचओ किशोर कुणाल के नेतृत्व में अरेड़ थाना पुलिस ने छापेमारी कर धर दबोचा. इस बाबत एसएचओ श्री कुणाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित को महिला थाना मधुबनी में दर्ज कांड संख्या 74/16 के आलोक में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी दल में एसएचओ के अलावे सअनि राजेश कुमार व सशस्त्र बलों की टीम शामिल थी.
दूसरी ओर बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बनकट्टा निवासी दीपक कुमार को स्थानीय थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया है. इस बाबत पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी एसएचओ एचआर साह ने बताया कि आरोपित दीपक पर न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट निर्गत है. इसके आलोक में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.


0 comments:
Post a Comment