PropellerAds

नक्सली हमले में शहीद हुए बिहार के लाल नरेंद्र सिंह


छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार को हुए नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 11 जवान शहीद हो गए। हमले में एक जवान घायल भी हो गया था। इस हमले में बिहार के दरभंगा जिले का लाल एएसआइ नरेंद्र कुमार सिंह भी शहीद हो गए थे। जिसकी खबर मिलते ही पुरे इलाके में शोक की लहर दौर गई।

आज रविवार को उनका शव उनके पैतृक गॉव बहेड़ी थाना क्षेत्र की समधपुरा पंचायत के बकमंडल पहुँच गया है। जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद के पार्थिव शारीर के अंतिम दर्शन के लिए इलाके के लोगो ताँता लगा हुआ है।
शहीद नरेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वे 1989 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। उनकी पत्नी आशा कुमारी दरभंगा में रहकर बच्चों की पढ़ाई करवा रही हैं। बड़ी पुत्री काजल कुमारी 12वीं, पुत्र प्रकाश कुमार 8वीं व छोटी पुत्री आंचल कुमारी 6ठी कक्षा में हैं। उनकी मौत से मां लालो देवी की स्थिति भी खराब हो गई है।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment