PropellerAds

Breking: मधुबनी में बस पलटने से लगभग एक दर्जन यात्री घायल


मधुबनी: रहिका थाना क्षेत्र के जगतपुर पेट्रोल पंप के समीप बुधवार दोपहर लगभग दो बजे मधुबनी-सौराठ मुख्य मार्ग पर शाही तिरुपति बस पलट गई। बतादें कि बस का न० (बीआर 06 पीसी 5285) था। वहीँ बताया गया कि  चालक की लापरवाही के कारण बस पलट गयी जिससे लगभग  एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घायल सभी यात्री खतरे से बाहर बताए गए हैं।  

स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में फंसे यात्रियों को बस का शीशा तोड़कर निकाला गया। जब तक एबुलेंस पहुंचती  तब तक सभी घायलों कों रहिका बीडीओ और सीओ की गाड़ी से मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया। दुर्घटना स्थल पर रहिका थाना पुलिस, मधुबनी थाना पुलिस, सदर एसडीओ शाहीद परवेज व डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश जानकारी मिलते ही पहुंच गए। सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजने का काम प्रबंध प्रशासन की ओर से किया गया।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment