PropellerAds

दरोगा में प्रोन्नति हुए जिला के 21 एएसआई

मधुबनी: पुलिस महानिरीक्षक के निदेशानुसार मधुबनी जिला के 21 सहायक पुलिस अवर निरीक्षक(एएसआई) को पुलिस अवर निरीक्षक(एसआई) कोटि में प्रोन्नति किया गया है। जिसमें खजौली थाना के रामेश्वर प्रसाद को सिवान जिला, भैरवस्थान थाना के एएसआई बिन्देश्वर कामती एवं नवल किशोर यादव को क्रमशः मोतिहारी एवं गया जिला, खुटौना थाना के राजनारायण सिंह को किशनगंज, हरलाखी थाना के रामप्रसाद शर्मा को अररिया, कलुआही थाना के सुदर्शन राम एवं केशव ओझा को क्रमशः कटिहार एवं किशनगंज, बाबूबरही थाना के विनय शंकर प्रसाद को अररिया, झंझारपुर थाना के रामाश्रय प्रसाद सिंह को बगहा, मधवापुर थाना के अजय कुमार उपाध्याय को बेगूसराय, अंधरामठ थाना के जयकान्त प्रसाद यादव को कैमूर, मधुवापुर थाना के जविन्द्र प्रसाद को कैमूर, पुलिस निरीक्षक कार्यालय जयनगर के बबन कुमार सिंह को गया, बिस्फी थाना के रविन्द्र प्रसाद को दरभंगा, लौकही थाना के शिवकुमार भगत को भागलपुर, साहरघाट थाना के खजांची यादव को दरभंगा, परिवहन शाखा के विजय प्रसाद सिंह को जहानाबाद, पतौना ओपी के उपेंद्र सिंह को दरभंगा, जयनगर थाना के लालेन्द्र शर्मा को सहरसा, हिन्दी शाखा के मो0 एकवाल अहमद खॉ को सहरसा एवं घोघरडीहा थाना के अशोक-3 को सहरसा जिला के लिए स्थानांतरित किया गया है। प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को 01 अप्रैल 2017 से मधुबनी जिला से अन्य जिला हेतु विरमित किया गया है। संबंधित थानाध्यक्ष एवं पुलिस निरीक्षक को उपरोक्त सभी पदाधिकारियों को पुलिस केंद्र मधुबनी में भेजने का निदेश दिया गया है ताकि ससमय भौतिक रूप से स्थानांतरित जिला के लिए प्रस्थान कर सके।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment