PropellerAds

थाना परिसीमन को लेकर अधिकारियों व थानाध्यक्षों कि बैठक आयोजित

बेनीपट्टी में सभी अधिकारियों व थानाध्यक्षों के साथ बैठक करते एसडीएम राजेश परिमल व एसडीपीओ निर्मला कुमारी
बेनीपट्टी(मधुबनी): अनुमंडल पदाधिकरी के कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीएम राजेश परिमल ने थाना क्षेत्र के परिसीमन और वृद्धावस्था योजना के अपात्र लाभूकों से राशि वसुली सहित अन्य मामलों को लेकर सभी एसएचओ व अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में सभी थानों का परिसीमन किये जाने के जिला से प्राप्त निर्देश के आलोक में व्यापक विचार विमर्श किया गया. एसडीएम श्री परिमल ने कहा कि परिसीमन के दौरान यह ध्यान रखा जाना है कि एक अंचल के अधीननस्थ सभी थानों का क्षेत्र संबंधित अंचल में ही हो. उसका अंश संबंधित अंचल से बाहर न हो. परिसीमन से संबंधित संयुक्त प्रतिवेदन सभी अंचल अधिकारी व एसएचओ अनुमंडल कार्यालय को शीघ्र उपलब्ध करायें. समीक्षा के क्रम में अनुमंडल प्रक्षेत्र के सभी सात थानों व दो ओपी में एक मात्र औंसी ओपी का ऐसा मामला मिला, जहां उक्त थाना क्षेत्र का कुछ अंश रहिका अंचल के अंतर्गत आता है. वहीं उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन योजना के अपात्र लाभूकों को नोटिस तामिला कराने का निर्देश देते हुए निलाम पत्र वाद के माध्यम से वसुली हेतु कार्रवाई तय करने और प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया. वहीं एसडीएम श्री परिमल ने सभी बीडीओ को आरटीपीएस के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर समय सीमा के अंदर जांच करते हुए कार्यालय को साप्ताहिक रिर्पोट उपलब्ध कराने और खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बिना सामाजिक आर्थिक जनगणना सूची के आवेदन अब जमा नही लेने का भी निर्देश मौजूद सभी अधिकारियों को दिया. वहीं एसडीपीओ निर्मला कुमारी ने मद्य निषेध अभियान को पूर्ण रुप से क्रियान्वित करने हेतु प्रयास में तेजी लाने का भी निर्देश दिया और हर शनिवार को थाना दिवस मनाये जाने की बात कहीं. बैठक में सीडब्लूजेसी, एमडब्लूजेसी, लोकसभा, विधानसभा प्रश्न, जनशिकायत व मानवाधिकार संबंधित मामलों पर भी चर्चा किया गया. मौके पर बेनीपट्टी बीडीओ डा. अभय कुमार, एमओ दशराथ यादव, सीओ ललित कुमार सिंह, विस्फी बीडीओ मनोज कुमार, एमओ हरिश्चंद्र भगत, सीओ राकेश कुमार, हरलाखी बीडीओ सरोज बैठा, सीओ उमेश नारायण पर्वत, सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा, ललित कुमार ठाकुर व सभी एसएचओ सहित अन्य लोग भी मौजूद थे.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment