PropellerAds

समान काम के बदले समान वेतन को लेकर जारी रहेगा आंदोलन

बेनीपट्टी बीआरसी परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते शिक्षकगण
बेनीपट्टी(मधुबनी): समान काम के बदले समान वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बेनीपट्टी प्रखंड इकाई के द्वारा अनिल कुमार की अध्यक्षता में बीआरसी परिसर में धरना दिया गया. इससे पूर्व शिक्षकों ने विभिन्न चौक चौराहों पर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बीआरसी परिसर तक पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गयी. दौरान धरना को संबोधित करते हुए कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष मो. मकसूद आलम ने कहा कि जब तक बिहार सरकार नियोजित शिक्षकों को माननीय उच्च न्यायालय के न्यायादेश के आलोक में समान काम के बदले समान वेतन देन की घोषणा नही कर देती तब तक विद्यालयों में अनिश्चितकालीन तालेबंदी और हड़ताल जारी रहेगी. शिक्षकों ने पूर्ण राज्यकर्मियों की भांति सेवाशर्त लागू करने व अप्रशिक्षित शिक्षकों को ग्रेड पे का लाभ देने सहित अन्य मांगें नही मानें तक धरना, प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखे जाने की बात भी कही. वहीं जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार चौधरी ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र सभी शिक्षकों को राज्य संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी और हड़ताल को सफल बनाने में सहयोग करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों की पूर्ति की घोषणा नही करती, तब तक एकजूट होकर सभी शिक्षक अपने हक व अधिकार के लिये हड़ताल पर डटे रहेंगे. वहीं उन्होंने खेद प्रकट करते हुए कहा कि प्रखंड के कई विरोधी संगठनों के शिक्षकों के द्वारा बहकाने के कारण कई शिक्षक विद्यालय पहुंच जाते हैं. बहकावे में आने से बचने की अपील करते हुए आंदोलन को सफल बनाने पर बल दिया. सभा को रामकिशोर ठाकुर, श्याम कुमार मंडल, मो. सादिक हूसैन, रंजीत साह, अजमत नदाफ, अमिताभ झा, श्याम कुमार मंडल, मो. रिजवान आलम, देवचंद्र साफी, अविनाश यादव, राधारमण साह, जयंत चौधरी, आलोक चौधरी, सोगारथ पंडित, किशोरी दास, विरेंद्र कुमार, संतोष झा, नीतीश कुमार कामत, दिगंबरचंद ठाकुर, रोहित कुमार, संतोष सिंह, महेश्वर यादव, मो. इसरायल व देवेंद्र कुमार समेत अन्य शिक्षकों ने भी संबोधित किया.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment