बेनीपट्टी के मधवापट्टी में मृतक के घर पर शव को देखने के लिए उमड़ी भीड़
बेनीपट्टी(मधुबनी): अरेड़ थाना क्षेत्र के मधवापट्टी गांव स्थित तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार गांव के मो. आलम के 10 वर्षीय पुत्र मो. इब्राहिम गांव से चम्माटोल की ओर जा रहे मैजिक वाहन पर लटक कर जा रहा था. इब्राहिम के साथ गांव के तीन अन्य लड़के भी शामिल थे. मैजिक को गांव से बाहर निकलने पर मोड़ के समीप अवस्थित बौउकू झा नामक तालाब के पास चारों लड़के मैजिक से उतर कर तालाब में स्नान करने लगे. इस दौरान इब्राहिम व उसके साथी 7 वर्षीय सन्नाउल्लाह गहरे पानी में चला गया. जिससे वे दोनों डूबने लगे. सनाउल्लाह किसी तरह पानी से बाहर निकलने में सफल रहे, पर इब्राहिम गहरे पानी में जा डूबा, जिससे उसकी मौत हो गयी. उक्त लड़कों के द्वारा गांव में सूचना दिये जाने के बाद जब तक ग्रामीण तालाब तक पहुंच पाते, मृत बालक पानी में डूब चुका था. ग्रामीणों के प्रयास से शव को बाहर निकाला गया. शव को बाहर निकालते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. घटना तकरीबन 2 और 3 बजे के आस-पास की बतायी जा रही है. इस बाबत मृतक के परिजनों के विशेष आग्रह पर शव को पोस्टमार्टम के लिये नही भेजा जा सका और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. घटना की पुष्टि करते हुए स्थानीय मुखिया अजय कुमार झा ने मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्ठि योजना मद से तीन हजार व व्यक्तिगत रुप से 11 सौ रुपये की राशि प्रदान कर सांत्वना दी. उघर बालक की मौत से गांव में सन्नाटा व्याप्त है.

0 comments:
Post a Comment