PropellerAds

हरलाखी के पनसलवा में घर के सामने खोदे गये गढ़ढे


पीड़ीत ने कहा अंचलाधिकारी ने दबंगों से मिलकर किया एक पक्षीय कार्रवाई, जिलाधिकारी व एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
हरलाखी(मधुबनी): हरलाखी प्रखंड के पनसलवा गांव में अतिक्रमण किए गए पूरे गांव को छोड़कर पक्षपात करते हुये अंचलाधिकारी ने सिर्फ दो परिवार के घर के सामने अतिक्रमण के नाले का उड़ाही कर विशाल गड्ढ़ा खोद दिया आने जाने के लिये जब पीड़ीत परिवार नाले का निर्माण करने लगे तो उस पर भी रोक लगा दी जिस कारण उस दो परिवार का घर से निकलना मुश्किल हो चुका है पनसलवा गांव निवासी सुधीर यादव व रामदेव यादव ने जिलाधिकारी व बेनीपट्टी एसडीएम को एक आवेदन देकर कहा है कि गांव में एक सरकारी नाला है जो पुरी तरह से ग्रामीणों द्वारा भरकर अतिक्रमण कर लिया गया है लेकिन अंचलाधिकारी ने गांव के कुछ दबंगों से मिलकर एक एक पक्षीय कार्रवाई कर सिर्फ हम दो लोगों के घर के सामने कई थानों के पुलिस बल के साथ आकर भय व दहशत दिखाकर जेसीबी मशीन से बड़ा गड्ढ़ा खोद नाले का उड़ाही किया हमने सरकारी आदेश का पालन करते हुए थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी से उस गड्ढ़े पर नाले निर्माण की मांग किया लेकिन दबंगों के इशारे पर नाला बनाने से भी रोक दिया गया जिसके वजह से हमलोगों को घर से निकलने में काफी परेशानी हो रही है खासकर मवेशी व बच्चों को आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है अधिकारी द्वारा इस तरह से एक पक्षीय कार्रवाई कर हमें धमकाना दुर्भाग्यपूर्ण है अगर शीघ्र ही जांच कर पूरे गांव के नाले की उड़ाही नहीं की जाती है तो हम दोनों परिवार प्रशासन के खिलाफ अनशन व धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे इस संबंध में अंचलाधिकारी उमेंश नारायण पर्वत ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण खाली कराए गए है बचे सरकारी नाले को भी शीघ्र खाली करा लिया जाएगा इस बाबत बेनीपट्टी एसडीएम राजेश परिमल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment