बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते शिक्षकगण
बेनीपट्टी/हरलाखी(मधुबनी): समान काम के बदले समान वेतन समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष अखिलेख झा की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया गया। इससे पूर्व शिक्षकों की टीम विभिन्न चौक चौराहों पर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर तक पहुंच सभा में तब्दील हो गयी। धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री झा ने कहा कि जब तक बिहार सरकार नियोजित शिक्षकों को माननीय उच्च न्यायालय के न्यायादेश के आलोक में समान काम के बदले समान वेतन देन की घोषणा नही कर देती तब तक विद्यालयों में अनिश्चितकालीन तालेबंदी और हड़ताल जारी रहेगी। शिक्षकों ने सातवें वेतन आयोग की अनुसंशा को केंद्र की भांति लागू करने, पूरानी पेंशन योजना को चालू करने, प्रारंभिक शिक्षक आयोग का गठन करने, पूर्ण राज्यकर्मियों की भांति सेवाशर्त लागू करने व अप्रशिक्षित शिक्षकों को ग्रेड पे का लाभ देने सहित अन्य मांगें नही मानें तक धरना, प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखे जाने की बात भी कही। वहीं वक्ताओं ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र सभी शिक्षकों को राज्य संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी और हड़ताल को सफल बनाने में सहयोग करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों की पूर्ति की घोषणा नही करती, तब तक एकजूट होकर सभी शिक्षक अपने हक व अधिकार के लिये हड़ताल पर बने रहेंगे। सभा को अनिल कुमार साफी, सुनील कुमार मिश्र, श्याम कुमार मंडल, मो. सादिक हूसैन, मो. रिजवान आलम, अमित कुमार, मनोज राय, राधारमण साह, अखिलेश झा, रामकिशोर ठाकुर, रंजीत साह, अजमत नदाफ, अमिताभ झा, श्याम कुमार मंडल, देवचंद्र साफी, आलोक चौधरी, सोगारथ पंडित, विरेंद्र कुमार, संतोष झा, नीतीश कुमार कामत, दिगंबरचंद ठाकुर, रोहित कुमार, संतोष सिंह, महेश्वर यादव, मो. इसरायल व देवेंद्र कुमार समेत अन्य शिक्षकों ने भी संबोधित किया।
वहीँ दूसरी तरफ हरलाखी प्रखंड कार्यालय पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के उपरांत प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिनव प्रियदर्शी को 12 सूत्री मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष विजयचंद्र राय ने कहा कि सरकार को बार बार हम शिक्षक संघ अपनी मांग को लेकर ध्यान आकृष्ट करा रहे है। बावजूद कूंभकरणीय निंद्रा में सोई सरकार इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए आज एक बार फिर हमलोग चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य हुए है। मौके पर फुल कुमार ठाकुर, दीपक कुमार, भोला ठाकुर, लक्ष्मेश्वर महतो, राकेश कुमार, महेश्वर यादव, रंजना कुमारी, रिंकू कुमारी समेत अन्य शिक्षगण मौजूद थे।
0 comments:
Post a Comment