PropellerAds

पल्सर सवार अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर की अंधाधुंध फायरिंग, लोगों में दहशत

डेमो फोटो
मधुबनी: मधुबनी जिला के खजौली प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की शाम को 3 बेखौफ अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। अपराधी पल्सर बाईक पर सवार थे और फायरिंग करते हुए भाग निकला। जानकारी के अनुसार अपराधी के पास अत्याधुनिक हथियार था। घटनास्थल पर अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए कुछ पर्चे भी फेंके है। जिसमे रंजित डाॅन व बाला मिश्रा जिंदाबाद लिखा हुआ था। हालांकी पुलिस ने भी पिछा करते हुए फायरिंग की, लेकिन वो तीनो अपराधी भागने में कामयाब हो गया। बतादें कि सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार  पुलिस को घटना की भनक लगी थी, इसलिए सादे लिवास मे कई जगह पुलिस तैनात थी। फिर भी  अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इससे यह साबित होता है कि अपराधी पुलिस पर भारी पर गया।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment