बेनीपट्टी (मधुबनी): अरेड़ थाना क्षेत्र के ढ़ंगा पूरवारी टोल स्थित जीवछ नदी के समीप से स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के तहत 180 बोतल देशी व विदेशी शराब जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब ढ़ंगा पूरवारी टोल स्थित जीवछ नदी के समीप एक आम के बगीचे में कार्टून में छिपाकर रखा गया था। जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जब्त किया। जब्त शराब में 180 एमएल का 40 बोतल ऐसी ब्लैक, 180 एमएल का 40 बेतल गोलडेन ओएके व 300 एमएल का 100 बोतल देशी सोफिया नामक शराब शामिल है। बताया जाता है कि शराब कारोबारियों के द्वारा पुलिस की नजरों से शराब को छिपाकर एक कार्टून में बोरा से ढंककर रखा गया था। जिसे विशेष रणनीति के तहत स्थानीय थाना पुलिस ने सघन छापेमारी कर छुपाकर रखे गये सभी नेपाली शराब को पकड़ने में सफलता हासिल की। फिलहाल पुलिस जब्त शराब से जूड़े कारोबारी का पता लगाने में जूट गयी है। इस बाबत एसएचओ किशोर कुणाल झा ने कहा कि सूचना के आधार पर पुलिस ने व्यापक रननीति बनाकर छोपमारी की। छापेमारी में देशी व विदेशी नेपाली शराब बरामद किया गया। जिसे जब्त कर विधिसम्मत कार्रवाई के लिये थाने लायी गयी। छापेमारी दल में अरेर थाना के एसएचओ के के झा, सहनि रामकुमार, रविदास, सुनील कुमार राय व राजेश सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
अरेड़ थाना पुलिस ने किया 180 बोतल नेपाली व देशी शराब जब्त

0 comments:
Post a Comment