हरलाखी(मधुबनी): हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा पर पिपरौन स्थित एसएसबी कैम्प के जवानों ने तस्करी के शराब व चायनीज सेब जब्त किया है बतादें कि तस्करी के शराब व चायनीज सेब को लेकर तस्कर नेपाल से भारत कि सीमा में प्रवेश कर रहा था जिस दौरान एसएसबी के जबानो ने धर दबोचा जानकारी के अनुसार रात्रि गस्ती के दौरान मंगलवार की रात एसएसबी के जबानो ने 1370 बोतल नेपाली शराब व 24 कार्टून चायनीज सेब जब्त किया। वहीँ शराब तस्कर अंधेरे की फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा, लेकिन सेब तस्कर पकरा गया सेब तस्कर कि पहचान हरलाखी के उमगांव निवासी चंदर सहनी के पुत्र किशन सहनी के रूप में की गई है। इस संबंध में कंपनी इनचार्ज इंस्पेक्टर रोमेश चन्द्र मल्होत्रा ने बताया कि जब्त किए गए शराब व चायनीज सेब के साथ तस्कर को जयनगर कस्टम के हवाले भेज जा रहा है। साथ ही सिमा पर तस्करी कि रोकथाम को लेकर हमारे जवान पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment