125 मजदुरों को रालोसपा राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता माधव आनंद व सांसद रामकुमार शर्मा करेगे सम्मानित
मधवापुर(मधुबनी): हरलाखी प्रखंड मुख्यालय उमगांव में 1 मई को मजदुर दिवस पर रालोसपा के द्वारा आयोजित होने वाली कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रालोसपा के कार्यकर्ताओं ने हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर के उतरा स्थित आवास पर मधवापुर प्रखंड अध्यक्ष दिगम्बर महतो की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की। बैठक में 1 मई को मजदुर दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा करते हुए रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता माधव आनंद, सीतामढ़ी सांसद रामकुमार शर्मा द्वारा क्षेत्र के लगभग 125 मजदुरों को सम्मानित किए जाने व संगठन की मजबुती समेत अन्य बातों पर चर्चा परिचर्चा किया गया। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक सुधांशू शेखर ने कहा है कि रालोसपा के बैनर तले 1 मई को हरलाखी के उमगांव स्थित दीनदयाल उच्च विद्यालय परिसर में रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता माधव आनंद के आगमन पर मजदुर दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जहां करीब 125 मजदुरों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रवक्ता माधव आनंद व सांसद रामकुमार शर्मा करेंगे। इस कार्यक्रम में रालोसपा व एनडीए के तमाम कार्यकर्ता व नेता के साथ साथ जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेतागण की उपस्थिति रहेगी। जिसकी भव्य तैयारी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आज सुबे की सरकार मजदुरों की उपेक्षा कर रहे है। आज के समय में महंगाई काफी आगे बढ़ गई है और इन गरीब मजदुरों की मजदुरी जस की तस है। हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गरीब जनता व मजदुर का सम्मान किया है। इसलिए हम सभी मिलकर रालोसपा के तत्वाधान में इन उपेक्षित मजदुरों को सम्मानित करने का काम करेंगे। मौके पर प्रदेश यूवा महासचिव मनीष सिंह, किसान प्राकेष्ठ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार, विधायक प्रतिनिधि अवधेश कुशवाहा, हरलाखी प्रखंड अध्यक्ष मो. आलम, सुरेश कुशवाहा, श्याम महतो, हिमांशू शेखर, अनिता कुमारी, किसान प्राकेष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष गुलाब प्रसाद महतो, समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 comments:
Post a Comment