बेनीपट्टी के उच्चैठ में भाजपा द्वारा आयोजित जनचेतना सभा में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ व अन्य
बेनीपट्टी(मधुबनी): बेनीपट्टी अनुमंडल प्रक्षेत्र में लगातार दिनदहारे अपराधिक घटनायें हो रही है और अनुमंडल प्रशासन अब तक एक भी घटनाओं के उद्भेदन करने में नाकामयाब रही है। अपराधियों के निशाने पर अधिकांशतः अतिपिछड़ा वर्ग के लोग ही रहे हैं, जिसे सूबे की मुखिया विकास करने की बात कहकर आम लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। राज्य सरकार के न्याय के साथ विकास के दावें पूरी तरह दम तोड़ चुकी है। ये बातें भाजपा द्वारा आयोजित उच्चैठ में जनचेतना सभा को संबोधित करते हुये विधान पार्षद सुमन महासेठ ने कहीं। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते अपराधिक घटनाओं को अब भाजपा सहन नही करेगी और विधान परिषद व विधानसभा में उठाने का काम करेगी। इस समस्या को लेकर आम लोगों में जनचेतना पैदा कर महागठबंधन की विफलताओं और अपराधियों के साथ सरकार के गठजोड़ का परदाफाश करेगी। वहीं मौके पर मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर ने कहा कि बीते दिनों अनुमंडल प्रक्षेत्र में एक से बढ़कर एक अपराधिक घटनायें घटित हो चुकी है और अब तक पुलिस प्रशासन के हाथ खाली रहे हैं। विस्फी के बरदाहा में गर्दन काटकर हत्या का मामला, मलहामोड़ के समीप गर्दन रेतकर की गयी हत्या, नवटोली में किशोर की गला दबा कर की गयी हत्या, बसैठ से अतिपिछड़ी लड़की का अपहरण और बसबरिया स्थित पेट्रोल पंप पर दिनदहारे हुई लूट की घटनाओं से साफ है कि प्रशासन और सरकार अपराधियों पर नकेल कंसने में विफल रही है। लिहाजा अनुमंडल प्रक्षेत्र ही नही बल्कि पूरे सूबे में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। बता दें कि अनुमंडल प्रक्षेत्र में लगातार बढ़ रही अपराधिक वारदातों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बसैठ, बनकट्टा, उच्चैठ, नंदीभौजीचौक, अकौर, धकजरी, अरेड़ व बेनीपट्टी में जनचेतना सभा आयोजित कर प्रशासन व सरकार की नाकामयाबी पर व्यापक प्रकाश डाला गया। सभा को जिला मंत्री अजय भगत, देवेंद्र यादव, प्रमोद कुमार चौधरी, शैलेंद्र झा, देवचंद्र झा लाल, रंधीर कुमार ठाकुर, लालगोविंद झा, मंडल अध्यक्ष नरेश यादव, गोविंद झा दादा, रौशन कुमार मिश्रा, अमरनाथ प्रसाद, सिंहेंश्वर कामत, फुलचंद झा, रामवृक्ष राम व मोती यादव समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित कर प्रशासनिक विफलताओं पर व्यापक प्रकाश डाला।

0 comments:
Post a Comment