PropellerAds

5 मई को धूम मचाने आ रहा है भोजपुरी फिल्म शहंशाह

विक्रम भगत नागवंशी की रिपोर्ट:
मुंबई: आनंद डी गहतराज द्वारा निर्देशित भोजपुरी फिल्म शहंशाह 5 मई को प्रदर्षित होने जा रही है। जिसकी सभी तैयारी मुकम्मल कर ली गई है। फिल्म का शीर्षक ही इस फिल्म को दर्शाता है कि सही में भोजपुरी में भी है कोई जो शहंशाह है। बहुत ही कम देखा जाता है कि भोजपुरी में भी कोई ऐसी फिल्म लेकर आए मगर अब ये प्रयोगधर्मिता कहे या कलाकारों कि कलाकारी का जादू का ही नतीजा है कि भोजपुरी में पहली बार ऐसी फिल्म बनी है। फिल्म में मेगा स्टार रवि किशन व अंजना सिंह मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। प्रेजेंट मेकर कॉर्पोरेशन व डिवाईन मूवीज के बैनर तले निर्मित इस फिल्म में दर्शको को एक्शन, रोमांश व इमोशन के साथ कई चीज देखने को मिलेगा। वही अभिनेता रवि किशन ने बताया कि शहंशाह हर वर्ग के दर्शको को ध्यान में रखकर बनाया गया है। साथ ही निर्देशक आनंद डी गहतराज ने बताया कि फिल्म में फिल्माया गया एक गाना है। जिसमे अस्सी साल कि उम्र में अंग्रेजो के दन्त खट्टे करने वाले भारतीय सपूत बाबू वीर कुवंर सिंह को दबंगों के दबंग बताते हुए श्रधांजलि दी गई है। बतादे कि इस फिल्म के निर्माता रोहित के सिंह व विवेक रस्तोगी, संगीतकार व गीतकार एस कुमार है। जबकि मुख्य भूमिका में रवि किशन, अंजना सिंह, प्रियंका पंडित, रवि शेखर सिन्हा, ब्रजेश त्रिपाठी, अवधेश मिश्रा, राजन मोदी, नीरज यादव, साहिल शेख, सीमा सिंह, कुनाल सिंह, राहुल श्रीवास्तव, आनंद मोहन, राम मिश्रा, डॉ० अर्चना सिंह एवं डॉ० यादवेन्द्र यादव के अलावे अन्य लोग भी है।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment