मधुबनी: बेनीपट्टी अनुमंडल अंतर्गत सलहा गांव के समीप सड़क हादसे बाइक से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान मधवापुर प्रखंड के साहरघाट थाना क्षेत्र के साहरघाट गांव निवासी 55 वर्षीय मोहम्मद जाबिर हुसैन के रूप में की गई है। मृतक के संबंधी बर्री पंचायत के मुखिया आलम अंसारी ने बताया कि मृतक किसी काम से बेनीपट्टी से अपने घर साहरघाट आ रहे थे। जहां रास्ते मे सलहा गांव के पास अचानक अपने मोटरसाइकिल से गिर गए और गिरने से घायल हो गए। घायल होने के बाद उन्हें दरभंगा ले जाया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि दरभंगा के चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। वहीँ पटना पीएमसीएच के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment