PropellerAds

हरलाखी पीएचसी में डिलेवरी पेसेंट से नाजायज राशि मांगने का आरोप

हरलाखी(मधुबनी): मधुबनी में हरलाखी प्रखंड के उमगॉव स्थित पीएचसी में प्रसव कराने आई मरीज से एएनएम द्वारा नाजायज राशि मांगने का आरोप लगाया गया है। मामला मंगलवार की रात का है। महिला को प्रसव के दौरान एएनएम द्वारा राशि मांगी गयी। इस बावत मरीज के परिजन हिसार गॉव निवासी किशोरी दास ने पीएचसी प्रभारी व सिविल सर्जन को पत्र देकर एएनएम पर कार्रवाई की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा है कि बीती रात अपनी बेटी को प्रसव कराने पीएचसी लेकर आए। प्रसव के दौरान कार्यरत एएनएम ने प्रसव कराने के एवज में ढाई हजार रूपये नाजायज राशि की मांग की। गरीबी के कारण राशि देने में असमर्थ होने पर एएनएम कई तरह की धमकी देने लगी। हरलाखी पीएचसी में इस तरह की कई शिकायतें पहले भी मिलती रही हैं। इस बावत पीएचसी प्रभारी डा उमेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जाँच की जा रही है। दोनों एएनएम को 12 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

source:http://www.livehindustan.com/news/madhubani/article1-The-ANM-demanded-money-for-delivery-in-Harlakhi-PHC-795576.html 

Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment