फोटो :-बेनीपट्टी में प्रेस वार्ता करते भाजपा जिला अध्यक्ष व अन्य
बेनीपट्टी(मधुबनी): अनुमंडल प्रक्षेत्र में हालिया दिनों में हुई अपराधिक घटनाओं में वृद्धि पर बीजेपी ने आंदोलन करने की घोषणा की है. भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर ने कहा कि जब से राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से आम लोग त्रस्त है. महागठबंधन की पहचान अपराधियों को संरक्षण देने की बन कर रह गयी है. विकास कार्य पूरी तरह ठप होकर रह गया है. वहीं सीएम पर सत्ता के मद में अपराधियों के आगे घुटने टेकने का आरोप लगाते हुए कहा कि हालिया दिनों में जिस प्रकार बेनीपट्टी में हत्याएं, चोरी, राहजनी, डकैती की घटना में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. उससे साफ है कि प्रशासनिक तौर पर कागजी खानापूरी की जा रही है. बीजेपी अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि बसैठ के अतिपिछड़ा वर्ग की बेटी का अपहरण दूसरे समुदाय के लोगों के द्वारा साजिश के तहत कर लिया गया है. प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में आकर कागजी कार्रवाई में जूटी हुई है. कई दिन बीतने के बावजूद नतीजा अब तक सिफर ही रहा है. बढ़ते अपराध की घटना पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष ने आगामी 26 अप्रैल से विभिन्न प्रखंडों के सभी चौक चौराहों पर जन चेतना सभा आयोजित करने की घोषणा की है. जिसमें बसैठ, बनकट्टा, नंदी भौउजी चौक, अकौर, अरेर, धकजरी सहित कई अन्य जगहों को सभा के लिये चिन्हित किया गया है. मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णेश्वर ठाकुर, शैलेंद्र झा, बेनीपट्टी मंडल अध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद, देवचंद्र झा उर्फ लालजी सहित कई बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे.

0 comments:
Post a Comment