PropellerAds

सफलता पूर्वक संपन्न हुआ एमएसयू का छात्र सम्मलेन

फोटो :- बेनीपट्टी में एमएसयू के अनुमंडल स्तरीय छात्र सम्मेलन में मंचासीन अतिथि व सदस्य और दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते अतिथिगण
बेनीपट्टी(मधुबनी): क्षेत्र व छात्रों के सर्वांगिण विकास के लिये मिथिला स्टूडेंट यूनियन के सदस्यों का संघर्ष और प्रयास सराहनीय रहा है. पिछले दो सालों में यूनियन ने विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सरकार और सरकारी मूलाजिमों का ध्यान आकृष्ट कराने का काम किया है. चाहे चीनी मील का आंदोलन हो, या जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना या फिर ललित नारायण विश्वविद्यालय में गुणवत्ता शिक्षा का मूद्दा हो या फिर अनुमंडल प्रक्षेत्र में भ्रष्टाचार से व्याप्त अराजकता की स्थिति सहित कई ज्वलंत मूद्दों पर यूनियन के आंदोलन में  क्षेत्र व छात्र के विकास का उद्धेश्य समाहित रहा है. ये बातें अनुमंडल मुख्यालय स्थित डा. नीलांबर चौधरी महाविद्यालय परिसर में शनिवार को मिथिला स्टूडेंट यूनियन के तत्वाधान में आयोजित अनुमंडल स्तरीय एकदिवसीय छात्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए राइजिंग स्टार कार्यक्रम के तटस्थ प्रतिभागी मैथिली ठाकुर के पितामह शोभाकांत ठाकुर ने कही. उन्होंने कहा कि सामाजिक विकास के लिये यूनियन के द्वारा उठाये गये आवाज को बूलंद कर प्रोत्साहित किये जाने की जरुरत है. 
सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि शोभाकांत ठाकुर, डा. एनसी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. भवानंद झा, अमरेश मिश्रा, महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. कमलेश्वर ठाकुर, उग्रनाथ मिश्र, संतोष कुमार चौधरी, नारायण जी झा व यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश भारद्वाज समेत अन्य लोगों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान यूनियन के राष्टी्रय महासचिव श्री भारद्वाज ने कहा कि आजादी के बाद संपन्न होने के जगह पर लगातार विपन्नता का शिकार हो रहे मिथिलांचल की बदहाली और बेरोजगारी को दूर करना है तो यवाओं को एकजूट होकर आगे आना होगा और शासन सत्ता के खिलाफ आंदोलन को आयाम तक पहुंचाना होगा. वहीं विश्वविद्यालय अध्यक्ष सागर नवदिया ने कहा विश्वविद्यालय के गिरते शैक्षणिक स्तर की वजह से छात्रों को रोजगार ढूंढ़ने में मशक्कत करनी पड़ती है. स्तर को उठाकर ही छात्रों के भविष्य को संवारा जा सकता है. कार्यक्रम में मिथिला के विकास, छात्रों की बेरोजगारी और शैक्षणिक विकास और पलायन की समस्या समेत अन्य पहलूओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए संस्था के उद्धेश्य व प्रयास पर प्रकाश डाला गया. दूसरे सत्र में छात्रों से संवाद स्थापित कर प्रश्नोतरी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता आयूष पुष्पम ने की और प्रश्नों का जबाब यूनियन के बेनीपट्टी अध्यक्ष आशीष झा चून्नू व अविनाश समेत अन्य अध्यक्षों ने बखूबी दिया. तत्पश्चात करहरा पूल और छात्रवृति समेत अन्य मूद्वों पर भी चर्चा की गयी. कार्यक्रम का समापन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर प्रचलित गायक अमन पांडेय, नेहा लाभ, शालिनी जायसवाल सहित अन्य कलाकारों ने अपनी सुदंरतम प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया. वहीं सामाजिक, पत्रकारिता, शिक्षा व खेल सहित अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देनेवाले लोगों को मिथिला की रीति रिवाज के अनुसार पाग दोपट्टा, माल्यार्पण व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मनित किया गया. कार्यक्रम को अतिथियों के अलावे बिहार प्रभारी नीरज शेखर, राघवेंद्र रमण, बीजे विकास, रंधीर झा, मिंटन चंचल, देवेंद्र ठाकुर, गिरधारी झा, मूरारी झा सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित कर यूनियन से अधिक से अधिक छात्रों को जूड़ने व जोड़ने का आह्वान किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय प्रवक्ता बीजे विकास ने किया.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment