PropellerAds

घूस मांगने पर ग्रामिणों ने पंचायत सेवक को बनाया बंधक

बंधक पंचायत सचिव व आक्रोशित लोग 
हरलाखी (मधुबनी): प्रखंड क्षेत्र के बेता परसा पंचायत अंतर्गत हाट परसा गांव में ग्रामीणों ने घूस मांगने के आरोप में पंचायत सचिव को बंधक बना लिया। बतादें कि शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे स्थानीय पंचायत भवन में पेंशन योजना के तहत आवेदन का कार्य चल रहा था। लेकिन अचानक वहां लोगों की भीड़ आक्रोशित होकर उग्र तेवर में हो गए और घुस मांगने के आरोप में वहां के पंचायत सचिव (मधवापुर प्रखंड के मुखियापट्टी  पंचायत निवासी) श्री राजेंद्र साह को उसी भवन में बंधक बनाकर ताला लगा दिया। ताला लगाकर  ग्रामीणों ने वरिय अधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे और जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रशासन विरोधी नारे भी लगाए गए। आरोप लगाते हुए ग्रामीण राधा देवी, सीता देवी, अवधी मंडल, कारी मंडल, देबु मंडल सहित कई लोगों ने बताया कि पंचायत सेवक पेंशन योजना के आवेदन के स्वीकृति के लिए हमलोगों से 1 हजार रूपये घुस की मांग कर रहा है, और बोलता है कि जो पैसा नहीं देगा उसका आवेदन स्वीकृति नहीं होगा साथ ही लोगो ने यह भी बताया कि पंचायत सचिव सप्ताह में मात्र एक बार ही नजर आता है, और हमलोग काम कराने के लिए इधर उधर ढूढ़ते फिरते है। कई बार बीडीओ को भी इसे हटाने की मांग की गई है। बावजूद विभाग शिथिल रवैया अपनाते हुए इसे यहां से नहीं हटा रहे है। जिससे आक्रोशित होकर हमलोगों ने आज इस पंचायत सचिव को बंधक बनाया है। वहीं स्थानीय मुखिया गीता देवी ने बताया कि पंचायत सचिव के लापरवाही के कारण पंचायत के विकास कार्य अवरुद्ध हो रहा है। घटना कि सुचना मिलते ही हरलाखी बीडीओ सरोज कुमार बैठा आनन फानन में उक्त पंचायत सचिव को वहां के प्रभार से मुक्त कर बेचन प्रसाद को तत्काल प्रभार के रूप में नियूक्त कर दिया तत्पश्चात बंधक बने पंचायत सचिव को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया गया। बंधक बने पंचायत सचिव राजेंद्र साह ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप गलत है। इस सम्बन्ध में बीडीओ सरोज कुमार बैठा ने बताया कि पंचायत सचिव राजेंद्र साह को तत्काल हटा दिया गया है और लगे आरोपों की जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment