मधवापुर/हरलाखी(मधुबनी): मधवापुर प्रखंड के साहरघाट थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के
आधार पर छापेमारी कर 19 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी को
गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान हरलाखी थाना के रानीपट्टी गांव
निवासी संजीत कुमार के रुप में की गयी है। जानकारी देते हुये थानाध्यक्ष प्रेमलाल
पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि साहरघाट में शराब की एक खेप लाई
जा रही है। जिस पर कार्रवाई करते हुये हमने रामजानकी चौक से शराब के साथ कारोबारी
को गिरफ्तार किया है। उन्होंने यह भी कहा कि गिरफ्तार कारोबारी को न्यायिक
प्रक्रिया हेतु मधुबनी कारागार भेजा जा रहा है। बताते चले कि शराब व अपराधियों की
धरपकड़ के लिए साहरघाट पुलिस थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बाईक से एक अलग दल बनाकर
चौकसी बरत रहे है। ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।
वहीँ दूसरी तरफ हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा
हरणे में तस्करी के गुटखा के साथ एक नेपाली तस्कर गिरफतार हुआ है। बताते चले कि
तस्कर भारत से नेपाल तस्करी का गुटखा लेकर जा रहा था। जहां सीमा पर तैनात जवानों
ने उसे गुटखा के साथ धर दबोच लिया। तस्कर की पहचान की नेपाल के जनकपुरधाम निवासी
अमित साह के रुप में हुई है। उक्त बातों की जानकारी देते हुए कंपनी इंचार्ज अजय
कुमार ने बताया कि तस्कर समान लेकर भारत से नेपाल की ओर जा रहा था। जहां सीमा पर
तैनात हमारे जवानों ने पकड़ लिया है। जब्त समान की अनुमानित किमत 30 हजार रुपये आंकी गई है। जब्त समान व तस्कर को जयनगर कस्टम के
हवाले किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। वैसे तस्करी की रोकथाम के लिए हमारे
जवान पुरी तरह प्रतिबद्ध है।


0 comments:
Post a Comment