PropellerAds

इंडो-नेपाल बॉर्डर से एसएसबी ने किया 15 सौ बोतल नेपाली शराब जब्त

हरलाखी(मधुबनी): भारत नेपाल सीमा स्थित हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के पिपरौन एसएसबी कैम्प के जवानो ने सोमवार को देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 15 सौ बोतल नेपाली सौंफी शराब जब्त किया है। जानकारी के अनुसार बॉर्डर पीलर संख्या 286 के नजदीक कुछ तस्कर नेपाल से शराब की तस्करी कर भारतीय सीमा क्षेत्र मे एक खेत में रखकर एकत्रित कर रहे थे। तभी नाका पेट्रोलिग से वापस आ रहे जवानो को अपने तरफ आता हुआ देख सभी तस्कर नेपाल के तरफ भागने मे सफल हो गए। हेड कांस्टेवल शशिकांत व अशोक शिंदे के नेतृत्व मे जवानो ने सभी शराब को जब्त कर लिया। पिपरौन कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर रोमेश चंद्र मल्होत्रा ने बताया की तस्कर अँधेरे का फायदा उठा कर नेपाल की तरफ भागने मे सफल हो गये। जब्त शराब को मधुबनी उत्पाद पुलिस को सुपुर्द कर दी गई है। बताते चलें की सीमा क्षेत्र मे इन दिनों शराब की तस्करी जोड़ो पर है। सख्ती के बावजूद आए दिन शराब की बरामदगी हो रही है। एसएसबी के विश्वश्त सूत्रों की मानें तो शराब की तस्करी में महिला तस्करों की गतिविधि से एसएसबी जवानों को कई कानूनी अड़चने आ रही है।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment