बेनीपट्टी(मधुबनी): मुख्यालय में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़े शौचालय निर्माण कराने के लिए मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार झा चुन्नू की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विदेश्वर नाथ झा विकास ने कहा कि शौचालय निर्माण को लेकर हर स्तर के अधिकारी से बात की गयी. शौचालय नहीं होने के कारण लोगों में स्वच्छता अभियान के प्रति अलख नहीं जग सकी है. प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है. प्रशासनिक लापरवाही के कारण शौचालय की स्थिति दिनों दिन बद्तर होती जा रही है. शौचालय से निकल रहे दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुश्किल बना हुआ है. गत कुछ महीनों पूर्व बीडीओ के स्तर से निरीक्षण कर शौचालय निर्माण कराने की बात कहीं गयी थी, पर कतिपय कारणों से निर्माण नहीं हो पाया है. वहीं श्री झा ने कहा कि लोहिया चौक पर लग रहे अस्थायी बस पड़ाव को हटाने के लिए कोर्ट का आदेश है, बावजूद प्रशासन बस पड़ाव को लोहिया चौक से नहीं हटा रहीं है. वहीं एमएसयू ने शौचालय निर्माण व बस पड़ाव स्थाई करने को लेकर खुला पत्र जारी कर क्षेत्र के सांसद, विधान पार्षद, विधायक सहित सभी संबंधित अधिकारियों को देकर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा है कि नियत समय तक कार्रवाई नहीं होने पर एमएसयू सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी. बैठक में मिंटन चंचल, नीतीश कश्यप, विकिस कृष्णा, विनीत कुमार, राजीव यादव, आनंद झा, गिरिधारी झा, बंटी कुमार, रामबालक पासवान सहित कई एमएसयू कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment