PropellerAds

खुले में शौच से मुक्त होगा साहर उत्तरी पंचायत : बीडीओ

मधवापुर(मधुबनी): लोहिया स्वच्छता अभियान को तेज करने के लिए सोमवार को मधवापुर बीडीओ एसएस राय के नेतृत्व में अधिकारियों का जत्था साहर उतरी पंचायत पंचायत भवन परिसर में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के साथ चौपाल लगाया. जहां अधिकारियों की टीम ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक किया. चौपाल को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री राय ने कहा कि खुले में शौच अब सामाजिक कलंक साबित हो रहा है. जो लोग खुले में मल मूत्र का त्याग करने की सोच रखते हैं, वे वातावरण को प्रदुषित कर बिमारियां फैला रहे हैं. इससे कई संक्रामक बिमारियां बढ़ती है. खुले में मल-मूत्र त्यागने से संक्रामक कीड़े वातावरण में फैलकर पर्यावरण को प्रदुषित कर देते हैं. बीमारी से बचने के लिए लोगों को घर के साथ-साथ बाहर भी साफ-सुथरा रखने व हर घर में शौचालय निर्माण कराकर उसका नियमित उपयोग करने की आवश्यकता है. खुले में शौच की प्रवृति से अब साहर उत्तरी पंचायत पूरी तरह मुक्त होगा. इसके सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय ले लिया है. उन्होंने यह भी कहा कि शौचालय निर्माण कराये लाभूकों को ही खाद्य सुरक्षा योजना का कार्ड व आवास योजना का लाभ समेत पेंशन आदि अन्य योजनाओं का लाभ भी दिया जा सकेगा. शौचालय निर्माण नही करानेवाले लाभूकों को उपरोक्त किसी भी योजना का लाभ नही मिल सकेगा. वहीं मुखिया रामनरेश प्रसाद ने कहा कि सभी वार्डों में एक कमेटि बनायी जायेगी, जो घर-घर जाकर लोगों से पेंशन योजना का आवेदन लेगी. उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा हर शौचालय निर्माण पर 12 हजार का अनुदान राशि दिया जा रहा है, ताकि हर घर स्वच्छ हो सके, जिससे वातावरण में भी स्वच्छता का वास हो. मौके पर जीविका समूह के बीपीएम अनूप कुमार, पंचायत रोजगार सेवक नीरज कुमार, ग्रामीण आवास सहायक मो. कुद्दूस, पूर्व जिप सदस्य सह भाजपा नेता अजय भगत, मनीष कुमार, सुरेंद्र महतो, मो. शम्मी, कुशेश्वर मंडल, हरिहर महतो, गुंजन कुमार, सुजीत झा व गणेश राम सहित कई लोग मौजूद थे.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment