PropellerAds

टेंपो से 80 बोतल शराब बरामद

मधवापुर(मधुबनी): स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआ गांव में साहरघाट थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान गुरुवार की शाम एक टेंपो से 80 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद की है. सभी बोतलें 300 एमएल की थी. मिली जानकारी के अनुसार साहरघाट एसएचओ प्रेमलाल पासवान के नेतृत्व में गश्ती कर रही पुलिस टीम की नजर महुआ गांव के पास ही महुआ से साहरघाट बाजार की ओर जा रही एक टेंपो पर पड़ी. पुलिस उसका पीछा करने लगी और जब तक पुलिस उक्त टेंपो तक पहुंच पाती, टेंपो चालक सड़क किनारे टेंपो छोड़कर भाग निकला. पुलिस के द्वारा टेंपो की गहन तलाशी लेने के दौरान 80 बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया. वहीं इस बाबत एसएचओ श्री पासवान ने बताया कि शराब व टेंपो को जब्त कर टेंपो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment