PropellerAds

अच्छी सड़क ही गांव के विकास की असली पहचान : विधायक

बेनीपट्टी(मधुबनी): किसी भी गांव के विकास की असली पहचान वहां की सड़क ही मानी जाती है. यह लोगों की बूनियादी सुविधाओं में से एक है और सर्वाधिक महत्वपूर्ण है. सीएम नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में राज्य में निरंतर विकास कार्य जारी है. चाहे सड़क हो पूल पूलिये का निर्माण सभी विकास कार्य को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है और अनवरत रुप से विकास कार्य चल रहा है. विकास कार्यो को धरातल पर उतारने में आमलोगों के सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा है. बिना ग्रामीणों के सहयोग के किसी गांव या कस्वे का सर्वांगीण विकास नही किया जा सकता. ये उक्त बातें बेनीपट्टी के कांग्रेस विधायक भावना झा ने धकजरी चौक पर धकजरी अकौर मुख्य पथ के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास करने के दौरान पत्रकारों से कहीं. उन्होंने कहा कि हम अपने क्षेत्र के समग्र विकास के लिये कृत संकल्पित हैं और विकास कार्यों से किसी प्रकार का कोई समझौता नही होगा. उक्त दोनों बदहाल सड़क के नवनिर्माण होने से लोगों को राहत मिल सकेगी. बता दें कि शुक्रवार को विधायक बेनीपट्टी के उगना चौक से अकौर जानेवाली बदहाल मुख्य सड़क का एमआर योजना मद से ग्रामीण विकास विभाग की देखरेख में बननेवाली अनुरक्षण सहित जीर्णोद्धार हेतु तकरीबन 1 करोड़ 98 लाख व धकजरी से अकौर मुख्य सड़क के जीर्णोद्धार के लिये 1 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से दोनों पथ में करीब 6 किलोमीटर की दूरी तक जीर्णोद्धार कार्य होना है. मौके पर प्रखंड प्रमुख सोनी देवी, राजद नेता राजेश यादव, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, मिहीर कुमार झा, ग्रामीण कार्यपालक अभियंता रामदयाल पासवान, रमण चौधरी, रवींद्र रमण चौधरी, विजय चौधरी, कृष्ण कुमार झा, शंभू झा, नलिनी रंजन झा, विधायक प्रतिनिधि सुभाष झा ननकू, दीपक कुमार झा मंटू, लक्ष्मी नारायण झा, डा. मोहन झा, राजीव झा, अभियंता मिथिलेश सिंह, शंभू झा व सुधीर सहनी समेत अन्य लोग भी मौजूद थे.  
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment