बेनीपट्टी(मधुबनी): स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में पोल गिरने से बिजली मिस्त्री की मौत मामले में डंफर वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार विधुत प्रशाखा बेनीपट्टी के कनिय अभियंता मनोज कुमार के फर्द बयान पर रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 06 जीए 5514 के मीनी ट्रक (डंफर) के चालक सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के शंकरपुर कुम्मा गांव निवासी ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि शिवनगर स्थित आइटीआइ प्रशिक्षण संस्थान के समीप गुरुवार को बिजली पोल गिरने से हुई यूवक की मौत मामले में वाहन चालक के द्वारा लापरवाही बरते जाने के कारण उक्त घटना घटी. चालक के रोके जाने के बावजूद उसने तेजी से वाहन चलाकर घक्का मारा, जिसके कारण बिजली को पोल गिर पड़ा और बिजली का काम करे यूवक यूवक की मौत मौके पर ही हो गयी. बता दें कि वाहन चालक को पुलिस अपने कब्जे में ले पूछताछ कर रही थी. घटना के दौरान ग्रामीणों व राहगीरों के द्वारा कांड के आरोपी चालक के साथ मारपीट की गयी थी, जिससे पूछ ताछ के उपरांत शुक्रवार को उपचार हेतु बेनीपट्टी पीएचसी में भरती करा दिया गया. जहां से चिकित्सकों के द्वारा सिटी स्केन व अन्य जांच के लिये चौकीदार के संरक्षण में सदर अस्पताल मधुबनी के लिये रेफर कर दिया गया. वहीं इस बाबत पूछे जाने पर पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी एसएचओ हरेराम साह ने बताया कि मामले का अनुसंधान बारिकी से की जा रही है. जाचोपरांत उचित कार्रवाई भी की जायेगी.
Home / ताजा खबर /
बेनीपट्टी /
मधुबनी
/ बिजली पोल गिरने से मिस्त्री की मौत मामले में डंफर चालक पर प्राथमिकी दर्ज
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

0 comments:
Post a Comment