PropellerAds

रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता माधव आनंद ने गिनाये तीन साल मे एनडीए द्वारा किया बेहतर काम


पटना(बिहार):  आज समुचे देश मे एनडीए सरकार द्वारा विकास की गंगा बहाई जा रही है। हर तबके के लोगों को ध्यान मे रखकर योजनाएं बनाई जा रही है। ताकि देश काफी जल्दी से विकास की पटरी पर आ जाएं। जिस तरह यूपीए की सरकार देश को खोखला कर दिया था। उस परिस्थिति मे देश को इस मुकाम तक लाना कोई चुनौती से कम नही था। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और रामविलास पासवान समेत सभी एनडीए के नेताओं ने बड़ी धैर्य के साथ देश को एक प्लेटफ़ॉर्म पर लाने का काम किया है। इसलिए एनडीए सरकार का यह तीन साल बेमिसाल रहा है। ये उक्त बातें प्रेस बयान जारी कर रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता माधव आनंद ने कही। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले 2019 मे भी देश की जनता सुदंर भारत की परिकल्पना को ले एनडीए की सरकार बनाने का काम करेगी। हमारी सरकार ने गरीबो को निबाला, रोजगार के लिए मुद्रा ऋण, उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन समेत कई योजनाएं लाकर इनका कल्याण करने का काम किया है। आज पुरी दुनिया भारत को उभरते देश के रूप मे देख रही है। उद्योग जगत भारत मे व्यापार करने के लिए अपनी सहमति जाहिर कर रही है। खास बात हमारी सरकार की यह रही कि कांग्रेस सरकार जो नही कर पाई। वो हमारे एनडीए की सरकार ने पाकिस्तान मे सर्जिकल स्ट्राईक कर सबक सिखाने का काम किया है। केंद्र सरकार ने देश की शक्ति को मजबूत करते हुए कई अहम रक्षा सौदे भी हुए है। जिससे हमारी सेना को मजबुती मिली है। भारत की जनता सिर्फ एनडीए की सरकार ही चाह रही है। जो आनेवाले 2019 मे बरकरार रहेगा।
विक्रम भगत नागवंशी 
संपर्क: 8678072643
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment