हरलाखी(मधुबनी): प्रखंड के खिरहर मुखिया सह मुखिया महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष विकास मिश्रा ने कन्या मध्य विद्यालय को गोद लिया। इस बात की घोषणा उन्होंने बेनीपट्टी एसडीपीओ निर्मला कुमारी के समक्ष पुस्तकालय के उद्घाटन के दौरान किया। सोमवार को मुखिया श्री मिश्रा ने विद्यालय पहुंच सभी वर्ग में घुमकर बच्चों से रुबरु हुए तथा उन्हें एक होनहार छात्र बनाए जाने का वादा भी किया। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुखिया श्री मिश्रा ने कहा कि हमने अपने पंचायत को के एक एक लोगों को होनहार व पूरे पंचायत को शिक्षित बनाने को लेकर पंचायत चुनाव लड़ा था। जब देखा कि यहां के सरकारी विद्यालयों का हाल बेहाल है। जिसको लेकर एसडीपीओ निर्मला कुमारी से प्रेरित होकर हमने इस विद्यालय को गोद लेने का काम किया है। इस विद्यालय के सभी बच्चों हम अपने कोष से किताब, कलम, कॉपी तथा खेल सामग्री सहित पठन पाठन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। ताकि इन बच्चों को सरकारी स्कुल में प्राईवेट तरिके से शिक्षा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि हम खुद समय समय पर विद्यालय में आकर बच्चों के साथ वर्ग संचालन में हिस्सा लेंगे तथा बच्चों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ साथ व्यवहारिक जीवन के बारे में भी पाठ पढ़ाने का काम करेंगे। वही एसडीपीओ निर्मला कुमारी ने कहा कि जिस प्रकार मुखिया विकास मिश्रा ने विद्यालय को गोद लेने का काम किया है। ठीक उसी प्रकार यदि सभी मुखिया एक एक विद्यालय को गोद लें तो निश्चित ही इस ग्रामीण ईलाके के बच्चों होनहार व प्रतिभावान होकर निकलेंगे तथा आने वाले समय में बेहतर मुकाम हासिल कर पाएगा। मौके पर एचएम प्रभाशंकर चौधरी के अलावे अन्य लोग मौजूद थे।
विक्रम भगत। हरलाखी
संपर्क: 8678072643
संपर्क: 8678072643


0 comments:
Post a Comment