![]() |
| file photo |
हरलाखी(मधुबनी): इन दिनों बिहार सरकार सुबे में भरपुर बिजली दिए जाने के दावे कर रही है। लेकिन बिजली व्यवस्था का हाल हरलाखी में बदहाल है। प्रखंड मुख्यालय के उमगांव स्थित पावर सब स्टेशन से मिलने वाली बिजली की आंख मिचौली से इन दिनों क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी के बीच काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली आने व कटने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहता है। कुल मिलाकर दिन भर में करीब 5 से 6 घंटे ही बिजली रहती है। जबकि उपभोक्ताओं को शहरी बिल जमा करना पड़ता है। स्थानीय दीपक कुमार, अजीत कुमार, मो. सद्दाम, राजकरण बैठा, संतोश कुमार, आशिश कुमार सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली की आंख मिचौली की वजह जहां दिन में वायरिंग कार्य चलने की बात कही जाती है वहीं रात में तो बिजली दो से तीन घंटे ही रहती है। जिससे उपभोक्ताओं का दैनिक कार्य पूरी तरह प्रभावित हो ही गया है। रात को भी बेचैनी में समय काटना पड़ रहा है। लोगों ने यह भी कहा कि अगर शीघ ही बिजली की समस्या ठीक नहीं कर ली जाती है तो अन्यथा हमलोग पावर सब स्टेशन का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस बाबत जेई रामलखन राम ने बताया कि पावर सब स्टेशन अंतर्गत उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए अभी तकनीकी सुधार का कार्य चल रहा है। वैसे अभी भी बिजली की सुविधा बेहतर ही है। थोड़ी बहुत हो रही समस्या को जल्द ही दूर कर दी जाएगी।
संपर्क: 8678072643


0 comments:
Post a Comment