हरलाखी(मधुबनी): भारत नेपाल सीमा पर तैनात फुलहर बार्डर पर एसएसबी 48 वीं वाहिनी कैंप के जवानों ने तस्करी के रेडिमेड कपड़े व एक बाईक के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के धनुषा जिला के बैरिया थाना अंतर्गत बेला गांव निवासी राकेश यादव के रुप में की गई है। गंगौर एसएसबी कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि भारत से नेपाल तस्करी के रेडिमेड कपड़े व छाता एक तस्कर द्वारा बाईक पर लादकर अवैध रुप से ले जाए जा रहे थे। जहां बार्डर पर तैनात फुलहर एसएसबी कैंप के एएसआई शेर सिंह के नेतृत्व में बार्डर पीलर संख्या 288 के पास कार्रवाई कर तस्कर को सामान व बाईक के साथ हिरासत में ले लिया गया। जब्त सामान की अनुमानित कीमत करीब 63 हजार रुपये आंकी गई है। जिसे पिपरौन कस्टम के हवाले कर दिया गया है।
विक्रम भगत। हरलाखी
विक्रम भगत। हरलाखी
संपर्क: 8678072643

0 comments:
Post a Comment