मधुबनी : नगर निकाय के चुनाव के दौरान रविवार को जिन क्षेत्रों में मतदान होना है. उन क्षेत्रों में वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. जिला पदाधिकारी सह जिला निवार्ची पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं निरोधात्मक कार्रवाई का आदेश जारी किया है. मतदान के दिन चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के लिए असामाजिक तत्व नाजायज मजमा बनाकर हरवे हथियार से लैस होकर निजी एवं भाड़े के वाहन पर मतदान कार्य बाधित करने का प्रयास करते है और लोक शांति भंग करने का प्रयास करते है. इसलिए जिला दंडाधिकारी श्री सिंह ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के नगर परिषद क्षेत्र के मधुबनी मुख्यालय, नगर पंचायत जयनगर, झंझारपुर, घोघरडीहा में दो पहिए एवं चार पहिए वाहन के परिचालन को सुबह 6 बजे से संध्या 6 बजे तक परिचालन बंद रहेगा.
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment