मधुबनी: मधुबनी के नगर थाने के भच्छी उतरवारी टोल में शनिवार शाम साढ़े चार बजे भोला मुखिया व उसकी पुत्री आरती देवी ( 22) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इसकी खबर मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। उग्र भीड़ ने आरोपी के घर को घेर लिया और आग लगा दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया। आरोपित ने अपने बचाव के लिए घर के अंदर से फायरिंग भी की। घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी में बवाल जारी है। घटना का कारण आरोपित के भौंक रहे कुत्ते पर रोड़ा फेंकना बताया जा रहा है। आरोपित आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके नाम का पता नहीं चला है। बताया गया कि आरती देवी खेत से लौट रही थी। इसी दौरान हत्यारोपी का कुत्ता उसे देखकर भौंकने लगा। आरती ने कुत्ते पर रोड़ा फेंक दिया। इससे नाराज आरोपी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। वहां पहुंचे उसके पिता भोला मुखिया को भी मार डाला। हमले में एक अन्य भी घायल है। घटना को लेकर तनाव व आक्रोश है।
Home / ताजा खबर /
मधुबनी /
रहिका
/ कुत्ते भौंकने के विवाद में पिता-पुत्री की हत्या, अक्रोशित लोगों ने आरोपित का घर फूंका
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)









0 comments:
Post a Comment