हरलाखी(मधुबनी): हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव बाजार चौक स्थित एक होटल संचालिका के साथ एक स्थानीय ग्राहक के द्वारा बलात्कार का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी के विरुद्ध हरलाखी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन के अनुसार आरोपी थाना क्षेत्र के मांगपट्टी गांव निवासी मनोज यादव जब बीते मंगलवार को उक्त होटल में खाना खाने गया तो उस दौरान होटल संचालिका के साथ छेड़छाड़ कर जबरन बलात्कार का प्रयास किया। बाद में महिला के पति व स्थानीय दुकानदार के आने पर महिला का इज्जत बचाया जा सका। हरलाखी थाने में लिखित आवेदन देकर महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
0 comments:
Post a Comment