PropellerAds

कौशल विकास मिशन के तहत दो ट्रेनिंग सेंटर का हुआ उदघाटन

महिला व युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार का साकारात्मक पहल 
हरलाखी(मधुबनी): राज्य सरकार द्वारा पढ़े लिखे व होनहार यूवाओं को बेरोजगारी से बचाने के लिये तकनिकी शिक्षा हासिल कराने को लेकर कौशल विकास मिशन अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत महिला व पुरुष को कौशल समृद्ध बनाने के लिए ट्रैनिंग सेंटर खोले गये है. इस सेंटर में शिफ्ट वाईज बच्चों का नामांकन लिया जा रहा है. उक्त बातें उमगांव व फुलहर में कौशल विकास मिशन सेंटर के उद्घाटन के दौरान हरलाखी बीडीओ सरोज कुमार बैठा ने कही. बताते चले कि बिहार कौशल विकास मिशन के तहत कुशल युवा कार्यक्रम अंतर्गत दो ट्रेनिंग सेंटर का उदघाटन प्रखंड कार्यालय परिसर उमगांव व फुलहर गिरजा विकास संस्थान में किया गया है. बीडीओ सरोज कुमार बैठा व प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार उर्फ बाला पांडेय ने फीता काटकर ट्रेनिंग सेंटर का उदघाटन किया. इस कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से 25 वर्ष तक के बेरोजगार महिला एवं पुरुषों को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं सूचना तकनीकी की ट्रेनिंग दी जायेगी. इसके साथ ही मैट्रिक पास लोगों को आईटी स्किल एवं शॉफ्ट स्किल की शिक्षा व प्रमाणपत्र दिये जायेंगे. उक्त बातों की जानकारी कौशल विकास मिशन के ऑल इंडिया हेड प्रशांत ठाकुर ने दी. उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम का संचालन एडुकैंप सोल्यूशन लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है. इस मिशन का उद्देश्य महिला एवं बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है. मौके पर स्टेट हेड दिलीप त्रिपाठी, प्रोजेक्ट मैनेजर ललन कुमार, राजकुमार मिश्रा, रौशन तिवारी व फुलहर में सचिव रामअधीन दास, शैलेंद्र कुमार, रामचंद्र महतो, दीनक कुमार, अशोक कुमार, सरपंच सुरेश साह, अरुण महतो मौजूद थे.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment