बेनीपट्टी(मधुबनी): कांग्रेस की स्थानीय विधायक भावना झा ने बुद्धवार को बसैठ में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत निर्माण होने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास मंत्रोच्चार के बीच किया. सामुदायिक भवन करीब 6 लाख 93 हजार की प्राक्कलित राशि से निर्माण कराया जायेगा.विधायक श्रीमति झा ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में अन्य राज्यों की तुलना में अधिक विकास कार्य हो रहा है. सड़क, पुल, पुलिया एवं सामुदायिक भवन का खुब निर्माण कराया गया है. लोगों को विकास की राह पर चलाने का काम महागठबंधन की सरकार कर रही है.इस सरकार से लोगों की जो भी आकांक्षाएं है, उसे सरकार जरुर पुरा करेगी.वहीं श्रीमति झा ने कहा कि बसैठ में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार आग्रह किया गया था.लोगों की जनभावना को देखते हुए सरकार से अनुसंशा करनी पड़ी. क्षेत्र के विकास के लिए उनके स्तर से जो भी होगा, किया जायेगा.उपरांत विधायक भावना झा ने मुख्यालय के आशा अल्ट्रासाउंड एवं प्रखंड परिसर में निर्मित कौशल युवा केंद्र का विधिवत् उद्घाटन फीता काटकर किया.विधायक ने अल्ट्रासाउंड केंद्र पर रोगियों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में चिकित्सक डा. एसके यादव से जानकारी ली.वहीं कौशल विकास केंद्र पर अधिकारियां एवं प्रोजेक्ट मैनेजर से विधायक से कौशल विकास केंद्र के संबंध में जानकारी लेकर युवाओं के कौशल पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश सिंह, प्रमुख सोनी देवी, मुखिया सुनिता चौधरी, पूर्व जिप सदस्य सह राजद नेता राजेश यादव, सुधीर सहनी, विजय चौधरी, दीपक कुमार मंटू, मो. जिलानी, आनंद मोहन चौधरी, बब्लू चौधरी सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे.
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment