PropellerAds

बॉर्डर पर एसएसबी ने किया तस्करी के मवेशी के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार

हरलाखी(मधुबनी): इंडो-नेपाल सीमा के पिपरौन स्थित बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 48 वीं वाहिनी के महादेवपट्टी कैम्प के जवानों ने गश्ती के दौरान बॉर्डर पीलर संख्या 283  के पास तस्करी के तीन मवेशी के साथ दो तस्करों को हिरासत में लिया है। पिपरौन एसएसबी कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर रोमेश चंद्र मल्होत्रा में बताया कि महादेवपट्टी कैम्प के एएसआई  अशोक पाल के नेतृत्व में जवानों ने कारवाई की है। तस्करी के जब्त मवेशियों में तीन बैल नेपाल से भारत अवैध रूप से लाई जा रही थी। जहां तैनात जवानों ने तस्करों के बैल जब्त कर लिया। हिरासत में लिए गए तस्कर की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव निवासी विश्वनाथ यादव व मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के रजनपुरा गांव निवासी पवन कुमार यादव के रूप में बताई गई है। कंपनी इंचार्ज ने बताया कि जब्त बैल की अनुमानित कीमत करीब 30 हज़ार रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि जब्त बैल व तस्कर को पिपरौन कस्टम के हवाले कर दी गई है।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment