PropellerAds

स्लॉग ओवर की तरह ताबड़तोड़ आपराधिक बैटिंग से बैक फुट पर मधुबनी शायद ठीक हो सकता है या कुछ और...

फोटो: मृतक  मनोज मुखिया
मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में अपराधों की ग्राफ दिन पर दिन बढ़ती ही दिख रही है। अपराध जगत में खेल की तरह एक के बाद एक नया रिकॉर्ड बना रहे है अपराधी। अपराधियो का खौफ अभी भी जारी है। लूट व हत्याओं का सिलसिला कम होने के वजाय बढ़ते ही जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि विगत महीने में करीब 10 से 15 लूट व हत्या की घटना जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हो चुकी है। राज्य के सबसे शांत व सुन्दर जिलों में गिनती आनेवाला मधुबनी जिला अब आपराधिक क्षेत्र में गिने जाने लगा है।  जिससे  यहाँ के आम नागरिक अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आम नागरिक तो आम नागरिक सरकार के मंत्री और विधायक भी महफूज नहीं है। दिन प्रतिदिन घट रहे घटनाओं से आम नागरिक भयभीत और डरे सहमे नजर आते हैं। जिस तरह से दिन प्रतिदिन आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है, पुलिस प्रशाशन के लिये कड़ी चुनैती बन गयी है। हैरत की बात है कि पुलिस अभी तक हत्याकांड के संलिप्त आरोपियों को पकड़ना तो दूर, अभी तक हत्या के कारणों तक का पता नहीं लगा पाई है। जिससे बेखौफ अपराधियो का मनोबल आसमान छूता दिख रहा है और प्रशासन के साथ आंख मिचौली का खेल खेल एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दिये जा रहा है। बता दे कि ताजा मामला बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मकिया विशनपुर की है जहाँ बीते मंगलवार की रात अपराधियों ने एक युवक को मारकर फेंक दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो प्रशासन को सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। 
वहीं पुलिश को मृत युवक के पास से एक आधार कार्ड मिला, जिससे मृत युवक की पहचान हो सकी। उक्त आधार कार्ड में मृत युवक का नाम मनोज मुखिया, पिता लालो मुखिया, वार्ड नंबर 15, बेदौल, थाना पुपरी, जिला सीतामढ़ी अंकित है। उधर मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी निर्मला कुमारी भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी। डीएसपी ने बताया कि मृत युवक का नाम इससे पहले वाले घटना में मुख्य अभियुक्त में था। मामले की जांच चल रही है, बहुत जल्द अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिये मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया। 
Share on Google Plus

About Unknown

0 comments:

Post a Comment