बेनीपट्टी(मधुबनी): प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री लीलाध उच्च विद्यालय परिसर में रेलवे विकास संघर्ष मोरचा मधुबनी के तत्वाधान में अधिकार सभा का आयोजन किया गया. जिसमें प्रस्तावित व स्वीकृत रेलवे परियोजना मधुबनी-बेनीपट्टी-सीतामढ़ी नई रेल लाइन निर्माण शीघ्र शुरु करने हेतु रेल मंत्रालय के द्वारा ठोस कदम सहित अन्य मांगों केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे सौतेलेपन व्यवहार को लेकर व्यापक चर्चा की गयी. इस दौरान कें्रद सरकार के द्वारा रेलेवे के क्षेत्र में मिथिलांचल की घोर उपेक्षा किये जाने को लेकर जमकर सरकार विरोधी नारे भी लगाये गये और अपने अधिकार के लिये जोरदार संघर्ष किये जाने का संकल्प भी लिया गया. सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर रेलवे विकास को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने व राजनीतिक, सामाजिक व बौद्धिक स्तर पर जागरुकता चलाकर अधिक से अधिक यूवाओं को जोड़ेने का भी निर्णय लिया गया. वक्ताओं ने कहा कि इसके लिये पंचायत व प्रखंड स्तर पर व्यापक स्तर पर जागरुकता सह सदस्यता अभियान चलाकर संघर्ष छेड़ने की मूहिम भी जल्द धरातल पर देखने को मिलेगी. वहीं सभा को संबोधित करते हुये मोरचा के केंद्रीय संयोजक श्याम कुमार सिंह ने कहा कि प्रस्तावित मधुबनी भाया बेनीपट्टी सीतामढ़ी नई रेल लाइन इस क्षेत्र के लिये जीवन रेखा साबित होगी. इसके लिये सभी लोगों को दलगत भावनाओं से उपर उठकर एकजूटता के साथ संघर्ष करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि सीआरएस कोलकता के द्वारा सर्वेक्षण की जा चुकी है और स्वीकृति भी मिल चुकी है, वाबजूद सियासत व रेल मंत्रालय की इच्छा शक्ति के घोर अभाव के कारण मंत्रालय गंभीर नही दिख रहा है. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये जिला संयोजक संतोष कुमार कन्हैया ने कहा कि यह अधिकार सभा सरकार के लिये एक चेतावनी है. जब तक मिथिलांचल के इस सुदूर पिछड़े क्षेत्रों में रेलें नही दौडेंगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा. कार्यक्रम का संचालन राम वरण राम ने किया. सभा को मुनींद्र कुजात गांधी, रामलखन राम, बबलू, सोनू पाठक, सुधीर पासवान, अशोक सिंह, मोजकीर खान, मो. नौशाद व मैनेजर यादव सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया.
Home / ताजा खबर /
बेनीपट्टी /
मधुबनी
/ रेलवे के विकास के लिये लगातार संघर्ष करेगा विकास संघर्ष मोरचा
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment