PropellerAds

रथ की ठोकर से बच्चे की मौत

बेनीपट्टी के समदा गांव में जांच करती पुलिस बल
बेनीपट्टी(मधुबनी): स्थानीय थाना क्षेत्र के समदा पश्चिमवारी टोल में रथ की ठोकर से एक बच्चे की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने के लिये रथ मंगवाया जा रहा था. रथ के आने के दौरान सड़क किनारे खेल रहे राकेश यादव के तीन वर्षीय बच्चे गोलू कुमार को ठोकर लग गयी, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. जिससे गावं में शादी का माहौल मातम में बदल गयी. उधर ठोकर लगने से बच्चे के परिवार व गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. वहीं घटना की खबर मिलते ही पुलिस निरक्षक सह बेनीपट्टी एसएचओ हरेराम साह व एएसआइ अरुण कुमार के नेतृत्व में बेनीपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जूट गयी. खबर प्रेषण तक मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्तपताल मधुबनी भेजे जाने की प्रक्रिया जारी थी.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment