PropellerAds

एटीएम कार्ड बदल कर निकाले हजारों की राशि

बेनीपट्टी(मधुबनी): साईबर क्राईम का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. पुलिस व बैंक अधिकारियों के द्वारा उपभोक्ताओं को जागरुक करने के अपील के बाद भी बैंक उपभोक्ता एटीएम चैंजर व अन्य उच्चकों के चक्कर में पड़ रहे है. ताजा मामला बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के पाली मंझिला टोल का है. जहां के शवनम प्रवीण के नाम से एसबीआई बसैठ में खाता संचालित है. शवनम के पति नूर आलम गत 30 अप्रैल को बसैठ स्थित एटीएम में कार्ड का संचालन कर रहे थे.इसी दौरान पूर्व से ही घात लगाये युवक ने खाता अपडेट करने के नाम पर एटीएम कार्ड बदल लिया. जिसकी भनक नूर आलम को नहीं हुई. नूर आलम ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि उसके पत्नी के नाम से जारी खाता में करीब 72 हजार दो सौ तिरपन रुपये थे.कार्ड बदल कर एटीएम चेंजर गिरोह के द्वारा उनके खाते से सारी राशि निकासी कर ली है. वहीं नूर आलम ने बताया कि बैंक से ली जानकारी के अनुसार उक्त राशि को गोरखपुर के टीचर कॉलोनी के किसी जगदीश रॉय के खाते में ट्रांसफर की गयी है. नूर आलम ने प्राथमिकी के लिए आवेदन देकर पुलिस से उक्त मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच कर बैंक से अन्य जानकारी लेकर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.गौरतलब है कि बसैठ स्थित एटीएम से कई उपभोक्ताओं के कार्ड बदल कर राशि निकासी होने का मामला उजागर हो चुका है.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment