PropellerAds

अपराधियों के खिलाफ भेजे सीसीए का प्रस्ताव : एसडीपीओ

बेनीपट्टी में एसएचओ के साथ क्राइम मिटींग करती एसडीपीओ व मौजूद एसएचओ
बेनीपट्टी(मधुबनी): क्षेत्र के जितने भी कुख्यात अपराधी है, उन सभी के खिलाफ सीसीए का प्रस्ताव जिला को भेजना सुनिश्चित करें. थाना में अपराधियों की संचिका को खंगाल कर सभी अपराधियों की गतिविधि पर विशेष निगाह रखे. गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए एसडीपीओ निर्मला कुमारी ने कहीं.एसडीपीओ सुश्री कुमारी ने क्षेत्र में अपराध की घटनाओं को देखते हुए सभी एसएचओ को सतर्क रहने का निर्देश देते हुए कहा है कि सभी एसएचओ अपने-अपने क्षेत्र के तमाम गैस एजेंसी, बैंक व पेट्रोल पंप की सुरक्षा के लिए तमाम उपाय करने का निर्देश दिया. एसडीपीओ ने सभी संस्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं एक निरीक्षण पंजी उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए रोजाना पुलिस अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण कर पंजी पर उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया.वहीं बैठक में एसडीपीओ ने रोजाना वाहन जांच करने, लंबित मामलो का निष्पादन, सादे लिबास में गश्ती करने, कुर्की-जब्ती एवं वारंट का तामिला कराने का निर्देश दिया. इससे पूर्व एसडीपीओ ने सभी थाना क्षेत्र में प्रतिवेदित एसआर व नन एसआर कांडो की आवश्यक जानकारी लेकर केस निष्पादन पर जोर देने का निर्देश दिया. एसडीपीओ ने कई कांडो का वैज्ञानिक पद्धति से जांच करने का निर्देश देते हुए समय पर केस डायरी समर्पित करने का निर्देश दिया. बैठक में पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा, एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह, संजय कुमार, अशोक कुमार, हनुमान चौधरी , किशोर कुणाल झा, मो. साजिद आलम, प्रेमलाल पासवान, विक्रम झा सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment