बेनीपट्टी(मधुबनी): थाना क्षेत्र के मकिया स्थित खिरोई नदी के किनारे बुधवार की सुबह मिली मनोज मुखिया के हत्या मामले में मृतक के पिता लालो मुखिया ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. उधर पुलिस ने मनोज मुखिया के हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुंसधान तेज कर दी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मृत मनोज मुखिया के शव के पास मिले मोबाईल का सीडीआर निकालने में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि शिवनाथ सिंह के हत्या मामले में संलिप्त अन्य अपराधियों ने मनोज मुखिया की हत्या कर शव को मकिया स्थित नदी के किनारे फेंक दिया हो. बताते चले कि बुधवार की देर शाम मृतक मनोज मुखिया के पिता सहित अन्य परिजन मधुबनी पहुंच कर शव को लेकर सीतामढ़ी स्थित बेदौल गांव चले गये. इससे पूर्व बेनीपट्टी थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है. एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह ने बताया कि मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की अनुसंधान शुरु कर दी है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा. गौरतलब है कि बुधवार को मकिया के खिरोई नदी के किनारे पुपरी के लालो मुखिया के पुत्र मनोज मुखिया का शव पुलिस ने बरामद किया था. मनोज मुखिया की हत्या अपराधियों ने गला रेतकर कर दिया था.
0 comments:
Post a Comment