PropellerAds

तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत

हरलाखी(मधुबनी): थाना क्षेत्र के सोठगांव मधुबनी टोला स्थिति तालाब में डूबने से एक 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृत बालक की पहचान मो. मुस्तफा राइन के 11 वर्षीय पूत्र मो. वसीम के रूप में कई गई है। पंचायत के मुखिया अख्तरी खातुन  ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बालक अपने साथियों के साथ गांव के ही तालाब में नहाने के लिए गया था। जहां नहाने के दौरान ही तालाब में डूबने से मौके पर ही बालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद से बालक के परिवार में शोक की लहर है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वही ग्रामीण व जनप्रतिनिधि ने प्रशासन से पीड़ीत परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग किया है।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment