PropellerAds

महावीरी झंडोत्सव को ले कुवांरी कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा

मधवापुर प्रखंड के रतौली में निकाली गयी कलश शोभा यात्रा में शामिल कुवांरी कन्यायें
मधवापुर(मधुबनी): प्रखंड क्षेत्र के मिनती रतौली गांव में समस्त ग्रामवासी के जनसहयोग से समाज कल्याणार्थ, आपसी प्रेम व परस्पर भाईचारे का सामाजिक सौहार्द बनाये रखने के उद्धेश्य से आयोजित चार दिवसीय महावीरी झंडोत्सव को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. जिसका भव्य शुभारंभ जिप सदस्य श्रवण यादव ने कलश यात्रियों को अपने हाथों से कलश सौंप कर किया. इस अवसर पर संक्षिप्त सामारोह को संबोधित करते हुये श्री यादव ने कहा कि आस्था को हम और हमारे पूर्वज एक धरोहर के रुप में संजोते आये है. जिसे बरकरार रखना हम सभी का परम् कर्तव्य है. हम आज उस महान् भक्त की गुणगाण करने को इक्कट्ठा हुये है जिन्होंने अपने परम पुज्य श्रीराम् के कार्य को अपना लक्ष्य मान समुद्र नांघ कर लंका गया और माता सीता का पता लगा श्रीराम् तक संदेश पहुंचाया. इसलिये हम सभी को परम् भक्त हनुमान की अराधना निश्चित रुप से करनी चाहिये. उन्होंने यह भी कहा कि हमारी संस्कृति को बचाने के लिये जहां भी हमारी आवश्यकता होगी, हम निश्चित रुप से खड़े नजर आयेंगे. उद्घाटन के उपरांत निकली कलश यात्रा उतरा गांव स्थित दक्षणेश्वरनाथ महादेव मंदीर परिसर स्थित पवित्र सरोवर से जल भर कर रतौली मिनती, बैंगरा व उतरा समेत अन्य गांवों का परिक्रमा करते हुए 251 कुवांरी कन्याओं का जत्था झंडोत्सव पूजा स्थल पहुंचा. जहां पंडितों ने वेदमंत्रोच्चारण कर कलश को निष्ठापूर्वक स्थापित करवाया. वहीं चार दिनों तक चलनेवाले झंडोत्सव में भजन, प्रवचन, संकीर्तण, झूला, गीत, संगीत समेत विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित करने की बात झंडापूजा समिति के अध्यक्ष जय किशोर यादव ने कही. कलश शोभा यात्रा में उपाध्यक्ष गुड्डू यादव, सचिव राममूर्ति यादव, विक्रम यादव, गणेश दास, रामकुमार दास, जीवछ यादव, रामकिशोर यादव, राजकुमार यादव, फेकन यादव, खुशीलाल यादव, रामदयाल यादव, गुरदेल दास, शिवकुमार यादव, शत्रुघ्न यादव, सत्यनारायण यादव व राकेश दास समेत अन्य लोग भी शामिल थे.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment